Breaking
Naini News

बोकारो:- आजसू पार्टी का स्थापना दिवस बोकारो जिले में नवीन कुमार महतो के देख रेख में मनाया गया।

बोकारो:- आजसू पार्टी का स्थापना दिवस बोकारो जिले में नवीन कुमार महतो के देख रेख में मनाया गया।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने फेसबुक पेज पर अपने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Naveen mahto sthapana divas
आजसू: स्थापना दिवस

आजसू स्थापना दिवस
आजसू पार्टी का स्थापना दिवस ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवीन कुमार महतो ने किया । कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आजसू पार्टी के फेसबुक पेज के जरिये संबोधित किया। संबोधन में अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झारखंडी विचार एवं विषयों के साथ राज्य की मौजूदा जरूरतों और चुनौतियों पर अपनी बात रखी। 

कहा कि अलग राज्य गठन के बाद झारखंड में परिस्थितियां लगातार बदलती रही है। इन हालात में पार्टी अपनी जवाबदेही से कभी पीछे नहीं हटने के लिए आज एक बार फिर संकल्प लिया। आज का दिन झारखंड के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन 34 साल पूर्व झारखंड के नौजवानों ने एक नए वैचारिक आधार का नींव डाला था। आज ही के दिन युवा छात्रों ने “अब समझौता नहीं संघर्ष होगा” का नारा बुलंद किया था। उसी के परिणामस्वरुप अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। हमें अलग राज्य तो मिला लेकिन स्वराज्य नहीं मिला। कहा कि हमने राज्य में मजबूर सरकार भी देखी और मजबूत सरकार भी देखी लेकिन अलग राज्य के सपने आज भी अधूरे हैं। राज्य निर्माण के बीस साल बाद भी झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं मिला, उन्हें पुनर्वासित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिवस पर हम राज्य की मर्यादा की सुरक्षा व जनमन की सुरक्षा का दायित्व लेने का संकल्प लें। वैचारिक मूल्यों को बचाने का संकल्प लें कहां के झारखंड में कोरोना काल चेतावनी का काल है। इसने हमारे समक्ष कई विषयों को खड़ा किया है। हमारे जीने का अन्दाज बदला है।

लाखों प्रवासी श्रमिक जो रोजी-रोटी के लिए राज्य से पलायन कर गए थे, उनकी घर वापसी हुई है। उन्हें रोज़गार मुहैया कराना राजनीति और राजनेताओं के लिए चुनौती का विषय है। झारखंडी विचारधारा सिर्फ एक राजनीतिक स्लोगन बनकर रह गया है। झारखंडी सोच या झारखंडी विचारधारा सिर्फ एक काल्पनिक पूंजी बनकर नहीं रह सकती। इसे अपने निर्णयों और कार्यक्रमों में परिलक्षित करने की जरूरत है। इस अवसर पर  पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो , गिरिडीह के तेज़तर्रार सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी ,गोमिया के लोकप्रिय विधायक श्री लंबोदर महतो ने राज्य के सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता को सूचना तकनीकी के माध्यम से संबोधित किये जिसे बोकारो जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह लोकप्रिय जिला परिषद नवीन महतो सहित,बेरमो विधानसभा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव को देखते हुए एक हुंकार भरी।

« Newer Older »