राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग़ करेंगे चकलुआ के हिना और कृष्णा

 राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग़ करेंगे चकलुआ के हिना और कृष्णा 

38 वे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में आयोजित होने वाले हैं जिसमें उत्तराखंड की खो-खो  टीम में भगवती शाह खो खो क्लब के दो खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। हिना बिष्ट कक्षा 9वी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा की छात्रा हैं वही कृष्णा अटल उत्कृष्ट विद्यालय कालाढूंगी के 11 क्लास के छात्र हैं। साथ ही भगवती शाह खो खो क्लब सीनियर कोच राजेश बिष्ट जी को उत्तराखंड महिला खो-खो टीम के सहायक कोच  बने

राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग़ करेंगे चकलुआ के हिना और कृष्णा

 

इसकी सूचना उत्तरांचल क्षेत्र खो खो  संघ के महासचिव रजत शर्मा ने दी 

रजत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिना बिष्ट टीम में सबसे युवा खिलाड़ी हैं और टीम के अच्छी खिलाड़ी हैं। वो खेलते रहे तो मेरा माना है कि वो देश के अच्छी खिलाड़ी के रूप में उभर कर आएंगे।

इस अवसर पर भगवती शाह को क्लब के अध्यक्ष ताराचंद , लता बिष्ट 

देवीपुर स्कूल के खेल शिक्षिका कृष्णा बिष्ट, क्लब के कोच निलेश कुमटिया, रजत कुमटिया, खो खो कोच राजेंद्र सिंह नेगी, कब्बड्डी कोच मनमोहन सिंह बसेरा, महिला टीम कोच हिमानी बिष्ट और क्लब के सभी खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ