Breaking
Naini News

चकलुवा /कालाढुंगी: भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब ने ऑल उत्तराखंड ओपन चैंपियनशिप में लहराया परचम

 भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब ने ऑल उत्तराखंड ओपन चैंपियनशिप में लहराया परचम


दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ऑल उत्तराखंड ओपन चैंपियनशिप में भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 18 टीमों तथा बालिका वर्ग की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दौरान भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब की बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर क्लब के अध्यक्ष श्री ताराचंद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब के कोच श्री मनमोहन सिंह, श्री राजेश बिष्ट एवं श्री निलेश कुमटिया ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और समर्पण का ही यह परिणाम है।

Bhagwati-shah-sports-club

दुगड्डा से लौटने के बाद क्लब के मैदान में सभी बच्चों, क्लब के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमती लता बिष्ट जी, श्रीमती ज्योति चुफाल जी , गुड्डू चौहान जी, अमित सैनी जी, सिद्धार्थ कुमटिया जी , पंकज नेगी जी, पूरन मेहरा जी ,मोहन सिंह कोरंगा जी वॉलीबॉल कोच और मनोहर सिंह चुफाल जी सहित क्लब के सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

« Newer Older »