हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ केवीएम (KVM) स्कूल में मंगलवार को अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से स्कूल भवन को भारी नुकसान पहुँचा है। इसके अलावा परिसर में खड़ी दो स्कूल बसें और एक जनरेटर भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।
हादसे के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचे। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया।
राहत की खबर:
गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
फिलहाल आग लगने की असल वजह क्या थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं।

