कालाढूंगी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब, देवीपुरा की ओर से हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में क्लब के बच्चों ने प्रतिभाग किया और सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज तिवारी जी, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस पार्टी (उत्तराखंड), पूर्व जिला पंचायत सदस्य (नैनीताल) एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रहे। उन्होंने मैराथन में शामिल क्लब के बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर नीरज तिवारी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे मेहनत और लगन के साथ खेल में अपना भविष्य बनाएं तथा अपने कोच और माता-पिता का नाम रोशन करें।
उन्होंने क्लब द्वारा बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और बच्चों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष तारा चंद, क्लब के कोच मनमोहन बसेड़ा, राजेश बिष्ट, नीलेश कुमटिया, गुड्डू चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता मुदित कुमटिया एवं मुकुल बिष्ट मौजूद रहे।

