Breaking
Naini News

झारखण्ड में बनेगा तीन नई उप- राज्यधानी मेदिनीनगर, चाईबासा ,और गिरिडीह होगी नई उप-राजधानी


झारखण्ड में बनेगा तीन नई उप- राज्यधानीमेदिनीनगर, चाईबासा ,और गिरिडीह होगी नई उप-राजधानी:-


झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जिसकी एक राजधानी और चार उपराजधानी होगी झारखंड की अभी वर्तमान राज्यधानी रांची और उप राजधानी दुमका है, और  सूत्रों से मिली जानकारी  के अनुसार  मेदनीनगर चाईबासा और गिरीडीह को नई राजधानी बनाए जाने का संभावना है ,झारखंड मुक्ति मोर्चा विधानसभा चुनाव से पहले ही अपने घोषणापत्र में ऐलान किया था कि राज्य में यदि जहां झामुमो महागंठबंधन की सरकार बनती है तो तीन और नए उप राजधानी बनाया जाएगा उत्तरी छोटानागपुर में उपराजधानी  बनाये जाने के लिए तीन शहर दावेदार हैं हजारीबाग धनबाद और गिरिडीह इन तीनों में सबसे अधिक पिछड़ा एवं मध्य में गिरिडीह  स्थित है इसीलिए सरकार गिरिडीह को उपराजधानी बनाकर उस क्षेत्र में विकास की गति बढ़ाना चाहती है राजनीतिक दृष्टि से भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए गिरिडीह वर्तमान सरकार के लिए ज्यादा उपयुक्त है।



राज्य की जनता से जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे :- हेमन्त सरकार

गिरिडीह के उपराजधानी बनने से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का होगा तेजी से विकास । गरीबी, बेरोजगारी, पलायन जैसे समस्याओं को खत्म करने का होगा प्रयास ।



« Newer Older »