प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव होने के बाद बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई. जिसके बाद बंशीधर भगत के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अजय भट्ट ने भी उनका स्वागत किया.
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए अध्यक्ष बंशीधर भगत को प्रमाण पत्र सौंपा गया. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस दौरान मौजूद रहे. कार्यालय के बाहर समर्थकों की भारी मात्रा में भीड़ लगी रही. वहीं हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने भगत को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर खूब आतिशबाजी की.
बुधवार को विधायक भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना पर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी और विधायक के समर्थन में नारेबाजी की.
बंशीधर भगत का राजनीतिक सफर
: 1970 - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े
: 1975 - जनसंघ के सदस्य
: 1989 - भाजपा के नैनीताल
-ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बने
: 1991 - पहली बार नैनीताल से विधायक
: 1993 - उप्र में राज्यमंत्री वन
: 1996 - खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री
: 2000 - उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री
: 2007 - कैबिनेट मंत्री
: 2012 और 2017 में विधायक