आज सेना के जवानों के साथ दीवापली मनाएंगे सीएम त्रिवेंद्र रावत.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे. सीएम रावत शनिवार को उत्तरकाशी के हर्षिल में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह अपने परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे.
शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से हर्षिल जाएंगे. वहां सीएम रावत कोपांग स्थित नवीं बटालियन बिहार रेजीमेंट के आईटीबीपी कैंप में जवानों के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मानने के बाद वो दोपहर में देहरादून लौट आएंगे. इसके बाद परिवार के साथ वह मुख्यमंत्री आवास में दिवाली मनाएंगे.
भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मानने के बाद वो दोपहर में देहरादून लौट आएंगे. इसके बाद परिवार के साथ वह मुख्यमंत्री आवास में दिवाली मनाएंगे.

