दुष्कर्म के आरोप में बीजेपी मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी, पार्टी से निस्काषित
अल्मोड़ा: पुलिस ने मरचूला रोड से दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने बताया कि मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं।
इसलिए जब तक न्यायालय उन्हें दोषमुक्त नहीं कर देते तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कहा कि भागवत सिंह बोरा पर लगे आरोप वास्तव में गंभीर हैं। जब तक इस मामले में न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता तब तक मंडल अध्यक्ष को उनके पद से निष्कासित किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not post any spam link in the comment box.