राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु नैनीताल टीम का चयन 7 सितंबर को
सीनियर महिला-पुरुष खो-खो प्रतियोगिता : नैनीताल टीम चयन की तारीख तय
चकलुआ। राज्य स्तरीय सीनियर महिला-पुरुष खो-खो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल टीम का चयन 7 सितंबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा, चकलुआ में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 और 22 सितंबर को नैनीताल जनपद के चकलुआ में सीनियर महिला एवं पुरुषों की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिसके चलते नैनीताल टीम का चयन 7 सितंबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा, चकलुआ में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
0 टिप्पणियाँ
Please do not post any spam link in the comment box.