Breaking
Naini News

राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी: रोमांचक फाइनल में उधम सिंह नगर को हराकर हरिद्वार बना चैंपियन

 राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी: रोमांचक फाइनल में उधम सिंह नगर को हराकर हरिद्वार बना चैंपियन

कालाढूंगी: चकलूवा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। खिताबी मुकाबले में हरिद्वार की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए उधम सिंह नगर को 55-30 के बड़े अंतर से मात देकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।  

जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मनमोहन सिंह बसेड़ा ने टूर्नामेंट के नतीजों का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर के मैचों में:  

टिहरी ने नैनीताल को 30-25 से हराया।  

उधम सिंह नगर ने उत्तरकाशी को 32-7 के एकतरफा अंतर से पराजित किया।  

हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 31-8 से मात दी।  

टिहरी ने चमोली को 24-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले:

पहले सेमीफाइनल में हरिद्वार की टीम ने टिहरी को 34-15 से मात देकर फाइनल का टिकट पक्का किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में उधम सिंह नगर ने देहरादून को 28-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंत में हरिद्वार ने खिताबी भिड़ंत में 55-30 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।  

राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी: रोमांचक फाइनल में उधम सिंह नगर को हराकर हरिद्वार बना चैंपियन

विजेताओं का सम्मान और अतिथियों की मौजूदगी:

समापन समारोह में विधायक बंशीधर भगत, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल तथा पनियाली जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

इस अवसर पर उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मेजर सिंह, उपसचिव परमवीर सिंह, नैनीताल कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कुंदन बसेड़ा, कृष्ण लर्निंग एकेडमी के प्रबंधक विनोद जोशी, विक्रम जंतवाल, राजेश बिष्ट, मोहन खोलिया, नितिन पडलिया, सूरज सैनी, शुभम नेगी और मयंक मेहरा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।  

Older »