10वीं जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ
चकलुवा/देवीपुरा। 10वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 का भव्य शुभारंभ चकलुवा-देवीपुरा में किया गया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 430 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, वहीं प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 30 टेक्निकल ऑफिसर भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत स्वर्गीय भगवती शाह मैडम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय भगवती शाह मैडम को नमन किया और उनके स्मरण में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भटियाणी एवं महासचिव रजत शर्मा सहित आयोजन समिति एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आयोजन समिति की सचिव ज्योति चुपहाल एवं लता बिष्ट, उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारी विप्लव कुमार, सूरज रावत एवं नवल, कोच मनमोहन बसेरा, राजेश बिष्ट तथा रतनपुर ग्राम प्रधान आशा मेहरा जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना तथा खो-खो खेल को प्रदेश के गांव-गांव तक बढ़ावा देना है।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

