Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराने वाले वाले सरयू राय ने बनायीं एक नयी पार्टी (भारतीय जन मोर्चा)




झारखंड: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराने वाले वाले सरयू राय ने बनायीं एक नयी पार्टी (भारतीय जन मोर्चा)


विधायक सरयू राय जिन्होंने हाल ही में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पूर्वी जमशेदपुर सीट से हराया था, ने अलग पार्टी बना ली है। अपनी इस नई पार्टी का नाम उन्होंने भारतीय जन मोर्चा (भाजमो) रखा है। अपनी पार्टी में उन्होंने भाजपा से निष्कासित अन्य पदाधकारियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
     


भाजमो महानगर कमेटी का संयोजक रामनारायण शर्मा को बनाया गया है। इसकी घोषणा सरयू राय ने सोमवार को साकची के एक होटल में की। इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी का अजय सिन्हा और जमशेदपुर पश्चिम का संयोजक मुकुल मिश्रा को बनाया गया है। आजसू प्रत्याशी रहे ब्रजेश सिंह मुन्ना को जमशेदपुर पश्चिम से सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। 



सरयू राय का कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्यक्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ही रहेगा। पार्टी समाज के कल्याण के लिए काम करेगी और पार्टी का विस्तार का काम भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ