COVID-19 : लॉकडाउन के बीच सरकार ने दी कुछ राहत की सूचना. आप भी देखिये



कोरोनावायरस संक्रमित की बढ़ती गिनती 


इन दिनों कोरोनावायरस से जूझ रहा है हिंदुस्तान, पीड़ितो का आंकड़ा अब 693 पहुंचा और इस वायरस से अब तक 15 लोगो की मौत हो चुकी है। दुनिया में मौत का आंकड़ा अब 20 हजार पहुंच चुका है। हिंदुस्तान में सबसे ज़्यादा केस महाराष्ट्र के है जहा मरीजों की संख्या 124 पहुंच गई है जिसमें से 43 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। आज भारत के सम्पूर्ण लॉकड़ान का दूसरा दिन है और नोएडा में 3 नए मरिजो की पुष्टि की गई है, यूपी में मरीजों की संख्या 42, हरियाणा में 28, गुजरात में 38, कर्नाटक में 41पहुंची वहीं दिल्ली में कुल 36 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के एक डॉक्टर को COVID-19 से संक्रमित पाया गया जिसके कारण 900 लोगो को क्वारांटाइन में रखा जाएगा जो उनके संपर्क में आए थे। उड़ीसा में COVID-19 के लिए सबसे बड़ा अस्पताल बनाया गया है जिसमें 1000 बेड की क्षमता है।


COVID-19 : लॉकडाउन के बीच सरकार ने दी कुछ राहत की सूचना. आप भी देखिये



लॉकडाउन के बीच सरकार ने दी कुछ राहत की सूचना


सरकार द्वारा पूर्ण लॉकडाउन के बाद लोगों की परेशानियों को मध्य नजर रखते हुए राहत योजना की घोषणा की गई।

योजनाएं -

- 3 महीने तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।
- बुज़ुर्ग, विधवा और विकलांगो के खाते में 1000रू डाले जाएंगे।
- प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न का पैकेज 170 करोड़ रू का होगा।
- MANREGA के तहत अब मजदूरों को 202रू दिए जाएंगे। MANREGA दिहाड़ी बढ़ाई गई है।
- किसान निधि की पहली किश्त अप्रैल में दी जाएगी।
- जन धन खाते में महिलाओं को 500रू हर महीने दिया जाएगा।
-20 करोड़ महिलाओं को होगा फायदा। 5 किलो गेहूं या चावल, 3 महीने तक दिया जाएगा।
- गरीबों को 1 किलो तक दाल भी दी जाएगी।
- दीनदयाल योजना के अन्तर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप को 20 लाख का लोन दिया जाएगा। जिसकी राशि पहले 10 लाख थी।
- 7 करोड़ परिवार को होगा फायदा
- 3 महीने तक, EPF में सरकार द्वारा डाला जाएगा पैसा।
- जिनकी आय 15000 रू से कम है उनका EPF सरकार देगी।
- 8.70 करोड़ किसानों को सरकार द्वारा 2000रू किश्त दिया जाएगा।
- उज्ज्वला भारतीयों को 3 महीने तक मुफ्त में 3 सिलिंडर दिए जाएंगे।
COVID-19 का इलाज करने वाले चिकत्सकों को 50 लाख का बीमा दिया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि ये योजनाएं वर्तमान की स्थिति को देख के बनाई गई है और इन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाएगा।


घर पर रहिये सुरक्षित रहिये 



भारत में  COVID-19 से संक्रमित पहला केस 30 January 2020 को दर्ज हुवा था और अब देश में ये आंकड़ा 700  के करीब पहुंच चुका है. WHO (World Health Organization) की तरफ से अभी तक इस वायरस के इलाज़ को लेकर कोई खबर सामने नहीं आयी है हालांकि खुद को आप कैसे इस वायरस से दूर रख सकते है इसके लिए उन्होंने निर्देश जारी किये है.  काफी तेज़ी से फ़ैल रहे है इस वायरस से निपटने के लिए हमारे देश की सरकार ने 21 दिन तक लॉकडाउन की घोसना की है और हमे सरकार का पूर्ण रूप से समर्थन करना चाहिए. इससे पहले भी भारत स्माल पॉक्स और पोलियो जैसी बीमारियों को जड़ से मिटाने में सफल रहा है और हमे विश्वास है की लोग COVID-19 को भी देश से खतम करने में सक्षम है. जैसा की कहा जाता है सावधानी ही सुरक्षा है तो अपने हाथो को अल्कोहल बेस्ड साबुन से अच्छे से धोये. Sanitizer  का इस्तेमाल करे और अपने हाथो से अपने आँख, कान, नाक और मुँह को छूने से बचे.

    Source: Bhavya Pandey

टिप्पणियाँ