Breaking
Naini News

कोरोना वायरस (COVID-19):- झारखंड के चंद्रपुरा की रहने वाली महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस (COVID-19):- झारखंड  के चंद्रपुरा की रहने वाली महिला निकली कोरोना पॉजिटिव


Jharkhand corona
Covid-19 Jharkhand

झारखंड में कोरोना वायरस का एक और मरीज टेस्‍ट में पाॅजिटिव पाया गया है। अब झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मरीज बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड की रहने वाली है। बता दें कि चंद्रपुरा प्रखंड के तीन दंपती बांग्लादेश के ढाका में हुए तब्लीगी जमात में शामिल होकर 15 मार्च को चंद्रपुरा अपने-अपने घर लौटे थे। तीनों दंपती की स्क्रीनिंग कराई गई। तत्पश्चात उन्हें चास स्थित शैक्षणिक संस्थान जीजीईएस के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। पिछले दिनों तीनों दंपती का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। गौरतलब है अबतक झारखंड में दो लोगों में कोराेना वायरस की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रविवार को तीसरा मरीज मिलनेे के बाद राज्य में हड़़कंप मचा है।

इससे पहले रांची में निजामुद्दीन जमात से लौटी मलयेशिया की एक महिला और कोलकाता से लौटा हजारीबाग के विष्णुगढ़ का एक पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। दोनों का यहां इलाज किया जा रहा है। बोकारो में पाई गई कोरोना वायरस संक्रमित महिला मरीज जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो की निवासी है। उपायुक्त ने इसकी पुष्टि की है।
« Newer Older »