Breaking
Naini News

COVID-19: झारखंड में कोरोना का चौथा मरीज मिला, रांची की महिला निकली पाॅजिटिव

COVID-19: झारखंड में कोरोना का चौथा मरीज मिला, रांची की महिला निकली पाॅजिटिव; 4 संक्रमितों में 3 महिलाएं!


झारखंड में कोरोना का चौथा मरीज मिला है। रांची के हिंदीपीढ़ी इलाके की एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या राज्य में बढ़कर अब चार हो गई है। मलेशियाई महिला की कोरोना पाॅजिटिव पुष्टि होने के बाद रांंची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगातार स्क्रीनिंग चल रही है।
Jharkhand corona update
Jharkhand Corona updates

इससे पूर्व रविवार को झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज मिला था। बोकारो की रहने वाली महिला कोरोना टेस्‍ट में पाॅजिटिव पाई गई थी। वह पिछले दिनों बांग्‍लादेश की यात्रा कर लौटी है। झारखंड में कोरोना के अबतक चार मरीज हो गए हैं। रांची में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली मलेशियाई महिला और दूसरी यह महिला।

नाला रोड को सील करने की तैयारी में प्रशासन।
रांची में मिले कोरोना के दूसरे मरीज से पूरा महकमा एक बार फिर सकते में आ गया है। बताया जा रहा है कि संक्रमित महिला डायलिसिस पर है, उसे तत्काल रिम्स भेजा जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एडीएम लॉ एंड आर्डर अखलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि हिंदपीढ़ी इलाके के नाला रोड को सील किया जा रहा है। पूरे इलाके को सेनेटाइज भी किया जा रहा है। हिंदपीढ़ी में दूसरा मामला मिलने के साथ ही झारखंड में यह अब चौथा मामला सामने आया है।
« Newer Older »