Breaking
Naini News

Covid-19:- रांची व देवघर में कोरोना के तीन और मरीज मिले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 59 हुई

Covid-19:- रांची व देवघर में कोरोना के तीन और मरीज मिले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 59 हुई

Jharkhand corona update

झारखंड में शुक्रवार को भी कोरोना के तीन नए मरीज मिले। इनमें से 2 रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं जबकि एक देवघर के सारवां का रहने वाला है। हिंदपीढ़ी में जो 2 नए संक्रमित मिले हैं, उनमें 1 महिला और 1 पुरुष है। वहीं देवघर के सारवां में जो युवक कोरोना संक्रमित मिला है, वह लॉकडाउन के दौरान ही अपने भाई के साथ सूरत से लौटा था। इस बीच तीन नए मरीजों को मिलने के बाद राज्य में मरीजों की संख्या 59 हो गयी है।
देवघर से मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमित युवक लॉकडाउन के बाद सूरत से अपने भाई के साथ गांव लौटा। सहिया के सर्वे में इनकी पहचान की गई और 30 मार्च को दोनों भाइयों को 14 दिन के क्वारंटाइन पर सारवां कस्तूरबा स्कूल भेज दिया गया। 13 अप्रैल को क्वारंटाइन अवधि पूरी हो जाने के बाद इन्हें होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज दिया गया। अब शुक्रवार को इनमें से एक भाई की रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद उसे तुुरंत मां ललिता हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। दूसरे भाई को भी आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही परिवार के 13 सदस्यों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। साथ ही साथ पुलिस व प्रशासन ने भुरकुंडा गांव को सील कर दिया है। प्रखंड क्षेत्र में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 
« Newer Older »