Breaking
Naini News

Ramayan और Mahabharat के बाद दूरदर्शन का बड़ा फैसला, 27 साल बाद अब 'श्रीकृष्णा' की हो रही वापसी

Ramayan और Mahabharat के बाद दूरदर्शन का बड़ा फैसला, 27 साल बाद अब 'श्रीकृष्णा' की हो रही वापसी

Shri Krishna

लॉकडाउन के दौरान प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी है। #Ramayan और #Mahabharat के दोबारा प्रसारण के बाद अब जल्द ही 'श्रीकृष्णा' (Shri Krishna) टीवी पर वापसी कर रहा है। इस सीरियल के दोबारा शुरू किए जाने की मांग दर्शक लंबे वक्त से कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन चैनल ने Tweet करके दी। दूरदर्शन ने इस शो को दोबारा दिखाए जाने का फैसला किया है।

'श्रीकृष्णा' सीरियल की वापसी के पीछे दूरदर्शन की बढ़ती TRP भी वजह हो सकती है। दरअसल, Lockdown के दौरान सीरियल्स की शूटिंग बंद हो गई है जिसकी वजह से सभी चैनल अपने पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण कर रहे हैं। ऐसे में दूरदर्शन ने अपने सबसे लोकप्रिय धारावाहिक '#Ramayan' और '#Mahabharat' को टेलीकास्ट किया। इन दोनों सीरियल के प्रसारण के बाद दूरदर्शन को रिकॉर्डतोड़ TRP मिल रही हैं। यहां तक कि कई साल बाद दूरदर्शन टीआरपी के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर है। ऐसे में दर्शकों की भारी मांग के बाद एक और लोकप्रिय सीरियल 'श्रीकृष्णा' को री-टेलीकास्ट किया जा रहा है।

'श्रीकृष्णा' सीरियल पहली बार 1993 में प्रसारित हुआ था। ये शो 1996 तक चला। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई गई थीं। श्रीकृष्ण की युवावस्था का किरदार इसमें अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया था। बाद में इस रोल को सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया। दोनों श्रीकृष्ण के रोल की वजह से काफी मशहूर हो गए थे।







« Newer Older »