Covid-19:- झारखंड में एक ही दिन में रिकॉर्ड 20 कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 103 हुई..

Covid-19:- झारखंड में एक ही दिन में रिकॉर्ड 20 कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 103 हुई..


Jharkhand corona update

रांची : राजधानी रांची में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार 27 अप्रैल को झारखंड के विभिन्न इलाकों से 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रांची में जिस प्रकार कोरोना का संक्रमण पैर पसारता जा रहा है, इससे प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। शुरुआती दिनों में जहां हिंदपीढ़ी से ही कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे, वहीं अब राजधानी के कई हिस्सों में इसका प्रसार हो गया है। आज आये रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव पाये गये मरीज कडरू, डोरंडा, कांके, रिम्स आइसोलेशन वार्ड, रांची रेलवे स्टेशन, हिंदपीढ़ी और सेवा सदन से मिले हैं। हिंदपीढ़ी से सात मरीज मिले हैं, जबकि अन्य जगहों से एक-एक मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं। वहीं तीन मरीज बेड़ो और तीन मरीज इटकी से मिले हैं।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने रिपोर्ट की पुष्टि की है।
Jharkhand corona update

आज बढ़े 20 मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 103 हो गयी है। इनमें 13 ठीक हुए हैं और तीन की मौत हुई है। आज पॉजिटिव पाये गये मरीजों में एक थाना के एएसआई भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही एक एंबुलेंस चालक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
आपको बता दें कि रविवार का दिन झारखंड के लिए काला दिन साबित हुआ। इस दिन एक दिन में सबसे अधिक 16 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये थे, लेकिन सोमवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया। एक दिन में सबसे अधिक 20 मामले सामने आये हैं। इसमें 13 मामले राजधानी रांची से थे, दो मामले गढ़वा से और एक मामला जामताड़ा से आया थे। शनिवार 25 अप्रैल को राज्य में आठ कारोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई थी, जिसमें एक छह साल की बच्ची भी शामिल थी। इनमें पांच मामले हिंदपीढ़ी से और एक मामला रांची के ही कांटाटोली के नेताजी नगर से सामने आया था। जबकि रात में आयी जांच रिपोर्ट में पलामू के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।

शनिवार 25 अप्रैल को बोकारो से कोरोना संक्रमण को मात देने वाले चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। उनसे 14 दिनों तक घर में ही क्वारेंटाइन रहने को कहा गया है। पूर्व में ठीक होने वालों में रांची से पांच, हजारीबाग से दो और सिमडेगा से एक मरीज है। झारखंड की पहली कोरोना पॉजिटिव मलयेशियाई महिला ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। उसे कोविड-19 वार्ड से निकालकर खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।

टिप्पणियाँ