Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामनगर: लॉकडाउन में फंसे बेटों की मां को, उनके पड़ोसी ने दी मुखाग्नि...

रामनगर: लॉकडाउन में फंसे बेटों की मां को, उनके पड़ोसी ने दी मुखाग्नि... 


कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को क्या-क्या देखना पढ़ रहा है. लॉकडाउन के चलते न तो एक मां को अपने बेटों के हाथों से अग्नि नसीब हुई और ना ही बेटे मां के अंतिम दर्शन कर पाए. इस वृद्ध मां का एक बेटा फरीदाबाद में नौकरी करता है जबकि दूसरा बेटा इन दिनों दिल्ली में है. ऐसे में अपना धर्म निभाते हुए पड़ोसी ने वृद्धा की चिता को मुखाग्नि देकर उसका अंतिम संस्कार किया.
रामनगर: लॉकडाउन में फंसे बेटों की मां को, उनके पड़ोसी ने दी मुखाग्नि...
रामनगर के मधुवन कॉलोनी फेस एक पीरूमदारा निवासी 93 वर्षीय दुर्गा देवी का शनिवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया. उनके दो बेटे हैं. एक बेटा नरेंद्र सिंह फरीदाबाद में सिंचाई विभाग में क्लर्क हैं तो दूसरा पृथ्वी सिंह रिटायर सैनिक हैं और वह दिव्यांग भी हैं. मां दुर्गा देवी बेटे पृथ्वी सिंह के साथ ही रहतीं थीं लेकिन लॉकडाउन से पहले वह बेटी के पास दिल्ली चले गए थे. यहां घर में दुर्गा देवी अपने पोते पूरन सिंह के परिवार के साथ पीरूमदारा में रहती थीं. पूरन सिंह आसाम राइफल्स के जवान हैं और वह भी ड्यूटी पर हैं. दुर्गा देवी के निधन की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह ही कॉलोनी समिति के अध्यक्ष दिनेश बिष्ट मौके पर पहुंच गए. उन्होंने वृद्धा के दोनों बेटों से फोन पर संपर्क किया लेकिन लॉकडाउन के चलते मां के अंतिम संस्कार में आने में असमर्थता जताई. पड़ोसियों ने घर पर दोनों बेटों और पोते के न होने पर पीरूमदारा पुलिस चौकी को सूचित किया. पुलिस की अनुमति मिलने पर कॉलोनी निवासी नंदन सिंह, गोविंद सिंह रावत, बलवंत सिंह, धन सिंह, दलीप सिंह और हीरा सिंह आदि ने दुर्गा देवी का अंतिम संस्कार किया. पड़ोसी नंदन सिंह ने वृद्धा को मुखाग्नि उनके दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ