कालाढूंगी: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चीन का पुतला फूंक कर किया विरोध.

कालाढूंगी: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चीन का पुतला फूंक कर किया विरोध.


कालाढूंगी- देश भर में चीन द्वारा भारतीय सेना पर धोखे से किए गए कायराना हमले से लोगों में बेहद गुस्सा है. गुरुवार को कालाढूंगी के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नैनीताल चौराहे के समीप चीन द्वारा निर्मित सामानों को जलाते हुए पूर्णयतयाः विरोध प्रदर्शन किया. व्यापार मंडल के अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा ने बताया कि चीन द्वारा लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर धोखे से किए गये हमले से पुरे भारतवर्ष में चीन के लिए गुस्सा देखा जा रहा है, कालाढुंगी में भी चीन का विरोध साफ़ तौर पर किया जा रहा है.
कालाढूंगी: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चीन का पुतला फूंक कर किया विरोध.
उन्होंने
 बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कालाढुंगी ने आज सभी व्यापारियों को साथ लेकर चीन का विरोध करते हुए चीनी सामान से निर्मित चीन का एक पुतला जलाया और बाजार क्षेत्र में 'नो चाइना नो' के पोस्टर लगाकर आम जनता को भी चीन के सामान का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया. वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कालाढुंगी द्वारा लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी.
कालाढूंगी: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चीन का पुतला फूंक कर किया विरोध.
पदाधिकारियों
 कहा कि मां भारती के वीर सपूतों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा, हम सभी चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार करने का आह्वान करते हैं. इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा, नंदनराम टम्टा, नीरज तिवारी, दीपक राणा, भगवत बिष्ट, जनक राज उप्पल, रवि यादव, विपिन पांडेय, मोहम्मद रजा, मो. मेहताब, अरूण मेहरा, यशवंत सिंह बिष्ट, पुष्कर अधिकारी, मोहन सिंह मंगोलिया, ललित सिंह नेगी आदि पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित थे.

टिप्पणियाँ