Xiaomi की Mi series के दो phone Mi 10T Pro और Mi 10T पिछले सप्ताह ही भारत में launch हुए हैं। इन दोनों phone को भारत में 5G support और 5,000MaH की बड़ी battery के साथ launch किया गया है। Phone में Snapdragon 865 processor और पंचहोल के साथ 144Hz refresh rate वाली display दी गई है। Phone में dual video recording mode दिया गया है। Mi 10T Pro को भारत में एक ही variant 8 GB RAM और 128 GB storage में launch किया गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। यह फोन aurora blue, cosmic black और lunar silver कलर variant में मिलेगा। PHone के साथ box में anti-bacterial back caseऔर 33वॉट का fast charger मिलेगा। चलिए जानते है पहली नजर में कैसा है Mi 10T Pro?
Mi 10T Pro design and display
Mi10T pro में 6.67 inch की full HD+ display है जिसका resolution 1080x2400 pixel है। Display की refresh rate 144Hz है। Mi10T pro की Display की खास बात यह है कि जरूरत के मुताबिक Display की refresh rate automatic144Hz, 120Hz, 90Hz, 60Hz, 50Hz, 48Hz में 30Hz adjust हो जाती है। Mi10T pro की Display के साथ HDR10 का भी सपोर्ट है। ऐसे में आपको किसी भी तरह के content और gaming के दौरान lag या slow playing जैसी दिक्कत नहीं होने वाली है। Mi10T pro की display की ब्राइटनेस 650 nits तक है। ऐसे में कड़ी धूप में भी आपको कोई समस्या नहीं होने वाली है। Display पर gorilla glass ग्लास 5 का protection है।
Front camera punch hole style में है जो कि काफी छोटा है। ऐसे में video और gaming के दौरान punch hole डिस्प्ले से परेशानी नहीं होती है। Selfie lens के ठीक ऊपर notification लाइट है। फोन की बॉडी glass की है और frame के लिए एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। Glass body होने के कारण फोन हाथ से बहुत फिसलता है और उंगलियों के निशान बहुत जल्दी आ जाते हैं। Back panel पर एक उभार के साथ quad कैमरा setup है। Power button में fingerprint सेंसर को जगह मिली है। नीचे की ओर speaker, type-C port और सिम कार्ड के लिए जगह है। Mi 10T Pro का वजन 218 ग्राम है। ऐसे में इसे एक वजनी smartphone कहा जाएगा।
Mi 10T Pro Camera
Mi 10T Pro में triple rear camera है जिसमें मेन लेंस 108 MP का है जिसका Aperture f/1.69 है। इसके साथ optical image stabilization भी मिलता है। दूसरा लेंस 13 MP का ultra wide angleऔर तीसरा लेंस 5 MP का macro lens है। Seliie के लिए फोन में 20MP का लेंस दिया गया है। 108 MP वाले लेंस के साथ भी 2X zoom मिलता है।
Rear camera से आप 24/30fps पर 8K video recording कर सकते हैं। इसके अलावा 4K video recording 30/60fp पर की जा सकती है। Rear Camera के साथ आपको dual video mode मिलता है यानी आप rear और front दोनों कैमरे का एक साथ इस्तेमाल करते हुए video बना सकते हैं।
Camera के साथ short video और macro video भी मिलता है। Macro video mode आमतौर पर किसी फोन में नहीं मिलता है। Selfie के लिए 20 MP का लेंस है जिसका aperture f/2.2 है। Front camera के साथ time-lapse video और full HD recording हो सकती है।
Mi 10T Pro Hardware and software
फोन में dual sim support के साथ MIUI 12 दिया गया है जो कि Android 10 पर आधारित है। इसके अलावा फोन में Qualcomm का Snapdragon 865 processor, 8 GB तक RAM और 256 GB तक की storage मिलेगी। Phone के साथ pre-installed बहुत सारे apps नहीं मिलते हैं। Navigation को iPhone की तरह design किया गया है यानी ऊपर से नीचे सीधे scroll करने पर notification दिखेंगे, जबकि थोड़ा किनारे से scroll करने पर navigation menu खुलेगा। नेविगेशन मीनू में reading mode, dark mode, battery saver, ultra battery saver, cast screen रिकॉर्डर जैसे features हैं।
Mi 10T Pro battery and connectivity
Phone में 5000mAh की battery है जो 33W की fast charging को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, bluetooth 5.1, GPS/A-GPS, NFC और USB type-C charging port दिया गया है। Phone के power button पर fingerprint sensor है। इसके अलावा security के लिए face unlock भी मिलता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not post any spam link in the comment box.