झारखण्ड न्यूज़:- दिल्ली से रांची पहुंचे लोगों से वसूल रहे मनमाना किराया, 58 किमी में मांगा 2000 जबकि1300 किमी का भाड़ा मात्र।
झारखण्ड न्यूज़:- दिल्ली से रांची पहुंचे लोगों से वसूल रहे मनमाना किराया, 58 किमी में मांगा 2000 जबकि1300 किमी का भाड़ा मात्र।
रांची : नई दिल्ली से लगभग 1300 किमी का सफर ट्रेन में कर प्रवासी झारखंड की राजधानी रांची स्टेशन पहुंच तो गए, लेकिन यहां आकर महज 58 किमी दूर लापुंग जाने में ही उनके पसीने छूट गए।
जी हां, रांची स्टेशन पर एक यात्री ने बताया कि नौ लोग दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस में 13500 रुपए खर्च कर रांची पहुंचे। यानी एक एक आदमी का किराया 1500 रुपए लगा।
लेकिन, यहां आते ही हमारे अपने प्रदेश पहुंचने की खुशी उस समय खत्म हो गई, जब लापुंग जाने के लिए एक आदमी का किराया 2000 रुपए मांगा गया।
यह पीड़ा सिर्फ लापुंग जाने वाले प्रवासी की ही नहीं, बल्कि पलामू के प्रभात रंजन, गोड्डा के राजा भगत समेत दर्जनों पैसेंजर्स कुछ ऐसी ही परेशानियाें से दो-चार होते नजर आए।
बता दें कि नई दिल्ली से रांची आने वाली इस राजधानी एक्सप्रेस काे लेकर एहतियात बरतने के निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए थे।
झारखंड के मुख्य सचिव ने भी तमाम सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अफसरों को दिशा-निर्देश दिया था। इन सबके बावजूद सारी व्यवस्था टायं-टायं फिस्स हो गई।
स्टेशन से बाहर आते ही बढ़ी चिंता
लॉकडाउन के दौरान नई दिल्ली स्टेशन से चलकर राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 10 बजे रांची स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी।
सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराकर प्लेटफॉर्म से बाहर निकला गया। इसके बाद एक-एक यात्री की मेडिकल स्क्रीनिंग
लेकिन, यह क्या स्टेशन से बाहर निकलते ही सभी के चेहरे पर 12 बजने लगे, जब उनके घर जाने की व्यवस्था ही नहीं थी।
दरअसल, एक जिले के कम पैसेंजर या फिर एक ही पैसेंजर होने के कारण वाहन रिजर्व कराकर जाने पड़े, जिसका मनमाना किराया वसूला गया। इसमें किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं की गई। नतीजन, अपने प्रदेश में आकर ही लोगों को तेज धूप में पसीने बहाने पड़े।
14 रुपए प्रति किमी किराया
स्टेशन से घर जाने में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्रशासन ने जाने के लिए बस और कैब की व्यवस्था की थी लेकिन हर जिले में जाने के लिए गाड़ियां नहीं मिलीं।
यात्रियों ने प्राइवेट वाहन चालकों से बात की तो उन्होंने 14 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से छोड़ने की बात कही। ऐसे में कई लोग ऐसे थे पूरे जिले में से एक थे और उन्हें घर तक पहुंचने में काफी रुपए खर्च करने पड़ते।
इसके बाद कुछ यात्री स्टेशन के बाहर ही इधर-उधर घूमते दिखे। कुछ पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते दिखे।
सफर पर जाने वाले 3 घंटे पहले पहुंचेंगे स्टेशन
आज शाम रांची से दिल्ली के लिए खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को तीन घंटा पहले ही स्टेशन पहुंचना है, ताकि उनकी सही तरीके से मेडिकल जांच हो सके।
रांची से दिल्ली जाने वाले यात्री निजी वाहन से स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन के कार पार्किंग में वाहन से उतरने के बाद वे अपने सामान के साथ स्टेशन के सामने बने पार्किंग क्षेत्र में बने घेरे में खड़े हो जाएंगे।
मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्हें संबंधित कोच के सामने बनी मार्किंग में खड़ा किया जाएगा। इसके बाद सीट नंबर के अनुसार उन्हें ट्रेन में जाने दिया जाएगा। चादर-कंबल खुद लाना होगा। पैंट्रीकार नहीं रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not post any spam link in the comment box.