कालाढूंगी: व्यापार मंडल पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र.

शनिवार के दिन कालाढूंगी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कालाढूंगी इकाई के निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का व्यापारियों द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया. इस दौरान पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए. कालाढूंगी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में इस बार निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में मयंक मेहरा एवं महासचिव विपुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष नंदन राम आर्या, कोषाध्यक्ष रवि यादव, उपसचिव दीपक सिंह राणा, महिला उपाध्यक्ष डॉ. सीमा जोशी बने हैं. जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला चुनाव अधिकारी रवेल सिंह आनन्द द्वारा सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए. इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक मेहरा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों के हित के लिए कार्य करने का वादा किया.
इससे पहले व्यापारियों द्वारा जिलाध्यक्ष गुप्ता, जिला चुनाव अधिकारी आनन्द, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल का भी स्वागत किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सभी व्यापारी भाइयों की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए हर समय तैयार रहता है. उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि सभी व्यापारी एकजुटता के साथ कार्य करें. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा सहित मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश चंद्र पांडे, भगवत सिंह बिष्ट, जनक राज उप्पल, लक्ष्मण सिंह देऊपा, गोपाल बुधलाकोटी, अखिलेश वर्मा, राजेंद्र सिंह नेगी, अरुण मेहरा, दीनू सती, जावेद सिद्दीकी, ब्रजेश साह, अनमोल बिष्ट, अमरजीत, नीरज तिवारी, शशांक कम्बोज, तारा चंद्र पांडे, यशवंत बिष्ट, मोहन सिंह खोलिया आदि लोग उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ