Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना से पहली मौत, एक ही दिन में 9 पॉजिटिव केस से हड़कंप, अब तक 13

Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना से पहली मौत, एक ही दिन में 9 पॉजिटिव केस से हड़कंप, अब तक 13


Covid-19, Jharkhand:- बांग्लादेश के ढाका मरकज में भाग लेकर लाैटी बोकारो के तेलो की महिला से उसके परिवार में कोरोना वायरस का फैलाव हुआ है। 5 अप्रैल को महिला जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। अब उसके परिवार के तीन अन्य लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।  बोकारो का एक अन्य व्यक्ति में भी कोरोना पॉजिटिव के लक्षण। इसके साथ ही बोकारो में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इससे बोकारो में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का मानना है कि महिला के संपर्क में आने वाले कुछ और लोग कोरोना पॉजिटिव निकल सकते हैं। इसके मद्देनजर पूरे तेलो गांव को आइसोलेट कर कोरोना के संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित करने में बोकारो जिला प्रशासन जुट गया है।
Corona update jharkhand
Corona update jharkhand


एक ही परिवार के पांच सदस्य हो गए कोरोना पॉजिटिव
बोकारो में बुधवार की रात चार और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो गांव की महिला से ही इनमें भी कोरोना का संक्रमण हुआ। इनमें से तीन मरीज इस महिला के परिवार के सदस्य ही हैं। महिला अपने पति और सात अन्य लोगों के साथ बांग्लादेश के ढाका में तब्लीगी जमात के दो माह के कार्यक्रम में 12 जनवरी को गई और 15 मार्च को लौटी थी। वहीं वह कोरोना संक्रमित हो गई। महिला का दो अप्रैल को नमूना जांच के लिए गया था, जो पॉजिटिव आया। इसके बाद से संभावना जताई जा रही थी कि इसके संपर्क में आए और लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकलेंगे।

झारखंड में कोरोना मरीज की मौत से हाहाकार मच गया है।


Corona update jharkahnd
Corona update jharkhand

 बीती रात एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया। राज्य में बुधवार देर रात कोरोना वायरस के नौ पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसमें से बोकारो के एक संक्रमित मरीज की बुधवार देर रात को मौत हो गई। इस तरह झारखंड में कोरोना से पहली मौत की खबर बोकारो से आई है। जान गंवाने वाला संक्रमित मरीज गोमिया का रहनेवाला है। बोकारो जनरल अस्‍पताल में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करीब डेढ़ बजे रात में उसकी मौत हो गई।

टिप्पणियाँ